रतिया/नरेन्द्र बंसल
लायंस क्लब रतिया टाउन के रीजनल चेयरमैन प्रमुख समाज सेवी विजय जिंदल सोनू के जन्मदिन के उपलक्ष में शहर के बुढलाड़ा रोड स्थित मां की रसोई में लंगर सेवा के आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 350 जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया ।
शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने अपने जन्मदिन को इस तरह ढंग से मनाने की सराहना की व विजय जिंदल सोनू के उज्ज्वल भविष्य की जमना की। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन लायन विजय जिंदल ने कहा कि माँ की रसोई द्वारा जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध करवाने का जो बीड़ा उठाया हुआ है उसके लिए प्रबंधकों की सराहना की तथा शहरवासियों से आह्वान किया कि अपना व अपने परिजनों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य खुशी के मौके पर मां की रसोई में जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर में सहयोग कर पुण्य के भागी बनें । इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि लंगर में की गई सेवा से जहाँ पुण्य प्राप्त होता है वहीं आत्मिक संतुष्टि का भी अनुभव होता है । इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा
सुमित नापा,अमन जैन,दीपी गर्ग,प्रमोद बांसल , संजय जिंदल संजू,प्रिंस गर्ग,मोहित मोदी,जोनी जिंदल,मोनू जिंदल,
,जोनी गर्ग रिम्पी मोफ़र,कमल अरोड़ा
रमेश मजोका आदि उपस्थित सभी जन्मने लोगों ने विजय डिंपल सोनू को उनके जन्मदिन के उपलक्ष में बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts