गायों के पुनर्स्थापन व उनकी सेवा-संवर्द्धन की शुरुआत शीघ्र की जाएगी।
रतिया (नरेन्द्र बांसल)
वर्षों पहले जिस तरह पुरानी गौशाला में गायों का रखरखाव , पालन-पोषण किया जाता था। अब ठीक उसी परंपरा को पुनः जीवित किया जाएगा। पुरानी गौशाला में गायों के पुनर्स्थापन व उनकी सेवा-संवर्द्धन की शुरुआत शीघ्र की जाएगी।
रविवार को पुरानी गौशाला परिसर में बैठक आयोजित की गई।जिसमें सभी सदस्य शामिल हुए।इस बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक गर्ग ने की। बैठक में कमेटी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बंटी सिंगला को अध्यक्ष, विजय बंसल व दुर्गा दास को उपप्रधान, सोमनाथ गर्ग को प्रोजेक्ट चेयरमैन,हैप्पी गर्ग को संरक्षक, धर्मपाल गोयल को कोषाध्यक्ष, तथा एडवोकेट विक्की गर्ग को सचिव चुना गया।
चुने गए नवनियुक्त अध्यक्ष बंटी सिंगला ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि गौसेवा एक पवित्र कार्य है और सभी सदस्यों तथा शहरवासियों के सहयोग से गौशाला को फिर से सक्रिय रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही शहरवासियों के सहयोग से गायों के रख रखाब लिए शेड आदि निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, ताकि गायों के रक्षण–पोषण के लिए उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
इस बैठक में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद बंसल, पूर्व अध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन सोमनाथ गर्ग, दुर्गा दास गोयल, धर्मपाल गोयल, विजय बंसल, एडवोकेट विक्की गर्ग, दीपू सिंगला, शंटू गर्ग, मोनी सिंगला, कीर्ति गोयल, दर्शन सिंह, दीपक गर्ग, रिकी गर्ग, पंडित हरीश जोशी, नरेन्द्र बंसल, नीति गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



