अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। चतुर्भुज मोटर्स उन्नाव में मुख्य अतिथि “नर सेवा – नारायण सेवा” के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बजाज की N -160 UG सिंगल सीट पल्सर को लॉन्च किया। विमल द्विवेदी ने बताया कि समय समय पर बजाज ऑटो लिमिटेड युवाओ व ग्रहको की पसंद का ध्यान रखते हुए नए मॉडल बाजार में लाते रहते है इसी क्रम में N – 160 UG सिंगल सीट पल्सर को लॉन्च किया जो युवाओ पसंद आ रही है। चतुर्भुज मोटर्स के प्रबंधक अर्पित सिंघल ने बताया कि N – 160 UG सिंगल सीट पल्सर नई खूबियों के साथ LED प्रोजेक्टर हेड लैम्प, 37 MM USD FORK, 300 MM फ्रंट डिस्क ब्रेक/280 MM रियर डिस्क ब्रेक ,टार्क 14. 65 NM/POWER 16 PS POWER, ब्लू टूथ नेविगेशन टर्न बाई टर्न नेविगेशन ,ड्यूल चेनल एबीएस तीन राइडिंग मोड़ – रोड, रेन, ऑफ रोड के साथ 160 CC ऑयल कूल्ड इंजन व मनमोहक डिजाइन को लेकर बाजार में उतारा है। उन्होंने ने बताया कि लगातार युवा व ग्राहकों द्धारा टेस्ट ड्राइव किया जा रहा है व बुकिंग भी हो रही है उम्मीद है युवाओ की पहली पसंद बनेगी नई पल्सर N – 160 UG सिंगल सीट। इस अवसर सेल्स मैनेजर शुभम यादव, ब्रजेन्द्र सिंह, हरिनाम सिंह, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी सहित अन्य कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts