जगाधरी शहर के वार्ड नंबर 2 गौमती गली में 8.67 लाख रुपए की ग्रांट से पार्क बनेगा – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली सरकार में जब वह मंत्री पद पर थे तब उन्होंने जगाधरी के वार्ड नंबर 2 गौमती गली में पार्क बनाने की मंजूरी दी थी ताकि वहां के निवासियों को राहत मिल सके ,अब वहां पार्क की ग्रांट मंजूर होकर आ गई है और पार्क का काम 8.67 लाख रुपए की लागत से बहुत जल्द पार्क बनकर तैयार हो जाएगा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि जगाधरी शहर का विकास ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प है। हर वार्ड की हर कॉलोनी व मोहल्ले के विकास को लेकर वह पार्षदों व अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शहरवासियों से अपील की कि हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहरवासी भी इस अभियान में अपना सहयोग करें।निगम अधिकारियों कर्मचारियों को निगम क्षेत्र में नियमित रोजाना सफाई कराने व पार्क की सुंदरता बनाए रखने के लिए भी कहा।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,प्रदीप गोयल, अंकुर गोयल ,राजेंद्र सैनी,नितिन बंसल,अशोक गर्ग, आदित्य शर्मा,नीलम, डिंपल,शकुंतला, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।



