कालका/ रंजना शुक्ला /अमृतधारा:

,बाल विवाह के पूर्ण उन्मूलन और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालका स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के बच्चों द्वारा बाल विवाह के विरोध में मंचित नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इसके उपरांत हेड कम्प्लेंट क्लर्क शिवानी ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार लकड़ी में लगा धुन धीरे-धीरे उसे खोखला कर देता है, उसी तरह नशे की लत इंसान को अंदर से खत्म कर देती है।” उन्होंने बच्चों को सेल्फ-डिफेंस का महत्व समझाते हुए आत्मरक्षा के मूल तरीकों की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि नशे की गिरफ्त में आए बच्चों से घृणा नहीं, बल्कि उन्हें समाज से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

इसके बाद राजकुमार, आर्थ प्रिंसिपल, ने बच्चों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और मोबाइल फोन के सही उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

अंत में CWC चेयरपर्सन वीणा अरोड़ा ने Juvenile Justice Act और Child Welfare Committee की कार्यप्रणाली को प्रैक्टिकल उदाहरणों के माध्यम से समझाया, जिससे बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाना रहा, जिसमें सभी वक्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts