रतिया,12 दिसम्बर (नरेन्द्र बंसल) महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रतिया से एक 80 सदस्यीय महिला दल ने फतेहाबाद की ऐतिहासिक कच्ची हवेली का भ्रमण किया। यह दल यश्वी मेहता और नीरु मेहता के नेतृत्व में रतिया के अग्रसेन चौंक से रवाना हुआ।
इस अवसर पर महिलाओं ने हवेली की ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। महिलाओं ने हवेली के पुराने दरवाजे और खिड़कियाँ,हवेली के अंदरूनी हिस्से में स्थित पुराने चित्र और कलाकृतियाँ,हवेली के बाग़ और उद्यान,हवेली के आसपास के क्षेत्र में स्थित पुराने कुएँ और जल स्रोत आदि विभिन्न हिस्सों का दौरा किया।
महिलाओं ने हवेली में बैलगाड़ी मधानी से लस्सी रिडकना,कंचे खेलना,भूत बंगला,वोटिंग,मदारी,पिट्ठू,गिल्ली-डंडा,पतंगबाजी,कबड्डी,खो-खो आदि प्राचीन संस्कृति को भी देखा और इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। महिलाओं ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बहुत ही रोमांचक और ज्ञानवर्धक था।
इस भ्रमण का आयोजन महिला पतंजलि योग समिति द्वारा किया गया था,जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय इतिहास और संस्कृति से जोड़ना और उनके बीच सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना था। महिलाओं ने हवेली की सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व को देखा और इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर यश्वी मेहता और नीरु मेहता ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह भ्रमण महिलाओं के लिए एक अनोखा अनुभव है,जो उन्हें अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के आयोजनों में आगे भी भाग लेना चाहती हैं और अपने समुदाय में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती हैं।



