कार्यक्रम में विशिष्ठ महिलाओं इंदु वैद्य, नंदिता बाली, भागो देवी को सम्मानित किया गया
बीबीएन, 14 दिंसबर कविता शांति गौतम
सरस्वती विद्या मंदिर गुलरवाला में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें मुख्यातिथि के तौर पर लेखिका नंदिता बाली व मुख्य वक्ता समाजसेवी इंदु वैद्य
ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागो देवी पत्नि शहिद मनोहर लाल और लेखिका पत्रकार कविता गौतम ने की। इस कार्यक्रम में इंदू वैद्य ने कुटुंब परियोजना पर अपने विचार प्रस्तुत किए और वक्ता सपना ने पर्यावरण पर अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किए । पर्यावरण तथा कुटुंब परिवार पर अपने सुंदर विचार तथा अपने अनुभव सांझा किए । इस कार्यक्रम में कुछ विशिष्ठ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया । सम्मानित की गई महिलाओं में प्राध्यापिका अंजू पटियाल, संयोजिका सुषमा शर्मा, सुनीता, शालू,अर्चना संप्रदाय प्रमुख, पंकज विशिष्ठ सेवानिवृत प्रिंसिपल, किरण बाला, समाजसेवी कविता गौतम, सरोज बाला, गुरचरणी, यशोधा, सुंदरी,शांति देवी, मीना देवी, सोनम, कमलेश ए एस आई , मधु कांस्टेबल, नीतू डोगरा पोस्ट ऑफिस, वीर शीरा, दया ठाकुर आशा वर्कर, नीना कुमारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता , इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य कपिल शर्मा, स्वस्तिक गौतम मौजूद रहे।संयुक्त परिवार के लिए नीलम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने वाली महिलाओं को , विद्यालय को कार्यक्रम करने के लिए, विद्यालय को स्थान देने आदि को सम्मानित किया गया । सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर गुलरवाला की छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी , जिसमें छात्रों ने झांसी की रानी , रानी दुर्गावती आदि वीरांगनाओं का वेश धारण कर महिलाओं को अदम शक्ति का संदेश दिया ।
कैपशन- सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि व छात्र। बददी-1



