वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनोद कुमार त्रिपाठी ने मथुरा में लंबे समय से लंबित चले आ रहे विवाद के शीघ्र, शांतिपूर्ण और न्यायसंगत समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक स्थान का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओंऔर हम सभी के आस्था से जुड़ा हुआ प्रश्न है, जिसका निर्णायक समाधान राष्ट्र में स‌द्भावना और सामाजिक सामंजस्य को और मजबूत करेगा।

गोरक्षनाथ सनातन संघ के
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी का
आधिकारिक वक्तव्य (स्टेटमेंट)

“मथुरा विवाद का शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण और जल्द समाधान देशहित में आवश्यक है। वर्षों से लंबित यह प्रकरण सामाजिक स‌द्भाव और जनआस्था दोनों पर प्रभाव डालता रहा है। न्यायपालिका और संबंधित प्राधिकरणों को चाहिए कि इस विषय पर समयबद्ध निर्णय सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार के तनाव या भ्रम की स्थिति समाप्त हो और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित हो सके।”

उन्होंने यह भी कहा कि सभी पक्षों को संयम, संवाद और कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की न्यायपालिका इस विषय में उपयुक्त और संतुलित निर्णय देकर समाज में विश्वास और शांति को सुदृढ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts