रतिया सीटी एसएचओ रणजीत सिंह को किया लाइन हाजिर

रतिया 13 दिसम्बर (नरेन्द्र बंसल)
दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र

बीते दिनों नशे की ओवरडोज से हुई युवक की मौत के मामले के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एसपी सिद्धांत जैन ने रतिया के सिटी एसएचओ रणजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर महिला इंस्पेक्टर पुष्पा सिहाग को रतिया शहर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बीते गुरुवार को रतिया में केटरिंग का काम करने वाले मुकेश मित्तल के इकलौते बेटे अमन (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अमन सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला था। परिजनों ने उसकी मौत नशे की ओवरडोज से होने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।
हालांकि पुलिस इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन युवक की मौत के बाद उसके पिता मुकेश मित्तल ने पुलिस के खिलाफ जमकर रोष जताया था। उनका आरोप था कि एसएचओ रणजीत सिंह को शहर में नशा बिकने के ठिकानों की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर भी नशा बिकने के आरोप लगाए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। लोगों ने अब
नवनियुक्त थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग से रतिया में नशे पर नकेल कसने व नशे के सौदागरों खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts