*समाज सेवा कार्यों में सभा का कार्य सर्वोत्तम : चेयरमैन प्रोफेसर बलियाला
रतिया /नरेन्द्र बंसल
सर्व समाज सभा रतिया द्वारा धुंध के मौसम को देखते हुए रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष सतपाल जिंदल ने की। इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन प्रो रविंदर सिंह बलियाला एवं हल्का विधायक जरनैल सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभा के महासचिव डॉ नैब सिंह मंडेर ने स्वागत करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशेष मेहमान प्रो बलियाला ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा को समर्पित कार्यों में सर्व समाज सभा का अग्रणी योगदान महत्वपूर्ण है। विशेष मेहमान हल्का विधायक जरनैल सिंह ने अपने संबोधन में सर्व समाज सभा द्वारा धुंध के मौसम को देखते हुए रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाना लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु बड़ा कार्य हैं व मैं अपनी तरफ से सभा के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं। सभा अध्यक्ष सतपाल जिंदल ने कहा की सभा द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के समाज सेवी कार्यो का आयोजन किया जाता है। एडवोकेट दीक्षा जैन भी प्रसंसा की। विशेष रूप में ट्रैफिक स्टॉफ में मनोज शर्मा व अन्य ट्रैफिक कर्मचारियों का सहयोग रहा। प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेंद्र ग्रोवर व एडवोकेट सुशील जैन ने बताया की इस शिविर में 500 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए है उन्होंने सभी का सहयोग करने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर कै० जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह नैन, शेर सिंह भुललर, कामरेड अजमेर सिंह जगजीत सिंह ढिल्लों, करनैल सिंह साग्गू, हैप्पी सिंह सेठी, रूप सिंह खोखर, भूपिंदर सिंह सैनी, सुरेंद्र कुमार,रणधीर मौलिया, इक़बाल सिंह, बिन्ना जिंदल, राजपाल ग्रोवर, एडवोकेट हरपाल ग्रोहा, एडवोकेट धीरज मोंगा, गुरविंदर सिंह, मनोज शर्मा, मंजीत कुमार सहित सदस्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts