प्रतापनगर (अंजू प्रवेश कुमारी दैनिक अमृत धारा)बहादुरपुर क्षेत्र में कुछ दिन पहले मिली सिर कटी युवती की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पता चला कि मृतका सहरनपुर की रहने वाली थी और उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। वारदात के पीछे प्रेम संबंधों में उपजा विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती का अपने ही प्रेमी से किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी जान ले ली। अपराध छिपाने और पहचान मिटाने के इरादे से आरोपी ने शव के साथ क्रूरता की और उसे अलग-अलग जगह ठिकाने लगाने की कोशिश की।
मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts