इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
क्षेत्र में नशे के बढ़ रहे मामला को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने शहर व क्षेत्र के केमिस्ट संचालकों की बैठक ली। बैठक के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि सभी केमिस्ट संचालकों को सचेत करते किया गया है कि वे किसी भी व्यक्ति को बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा न दें और अगर कोई व्यक्ति बार बार इंजेक्शन व नशीली दवा की मांग करता है तो इसकी सूचना थाना में अवश्य दें ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके। अगर वह व्यक्ति नशे का आदी है तो समय रहते उसका इलाज शुरू करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि नशे जाल को समाप्त करने के लिए सरकार व पुलिस प्रशासन बड़े स्तर पर काम कर रहा है। इसी के तहत शहर व केमिस्ट संचालकों की बैठक ली गई है। उन्होंने बताया कि इसी केमिस्ट संचालकों ने पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करने व नशे जाल को समाप्त करने में पुलिस का साथ देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण की आज समाज में चोरी व अन्य वारदात बढऩे के साथ, नशे की ओवरडोज से मौत भी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस सब पर काबू पाने के लिए नशे के आदि व्यक्तियों की पहचान करनी आवश्यक है। इसके लिए केमिस्ट संचालक बड़ी भूमिका निभा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts