रतिया / नरेन्द्र बंसल
समालखा के पानीपत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के प्रांगण में प्रदेश सत्र के शिक्षा के कार्यक्रम में रतिया के शिक्षाविद व प्राइवेट स्कूल संघ के प्रधान रोमी गोस्वामी को प्रदेश भर से भारी संख्या में पहुंचे स्कूल संचालकों की उपस्थिति में स्टेट अवार्ड से नवाजा गया, जैसे ही पंडाल में उनके नाम की गई तो मौजूद सभी ने तालियों से उनके नाम का स्वागत करते हुए कहा कि राजीव श्री गोस्वामी वास्तव में इस अवार्ड की हकदार थे, क्योंकि पिछले करीब 23 वर्षों से वह शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सेवा करते आ रहे है, रविवार को समालखा के इंस्टिट्यूट के प्रांगण में आराध्या एक एहसास फाउंडेशन की तरफ से इकोनिक 2025 का आयोजन किया गया था , जिस में प्रदेश भर से सैकड़ो की संख्या में स्कूल संचालकों ने भाग लिया ,तथा वहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निशा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर कुलभूषण शर्मा पहुंचे थे डॉक्टर कलभूषण शर्मा ने हरियाणवी फिल्मों के कलाकार रहे जनार्दन शर्मा ने श्री गोस्वामी को को स्टेट अवार्ड से नवाजे जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वास्तव गोस्वामी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने हजारों की संख्या में बच्चों को शिक्षा देकर एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया है, वही रतिया पहुंचने पर श्री गोस्वामी का अनेक संस्थाओं ओर ब्लॉक व जिला प्राइवेट स्कूल संघ ने भरपूर स्वागत किया



