अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। नार्मल स्कूल मैदान में सनातन परिवार सत्संग सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पंचम मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रीधाम वृन्दावन के राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता परमपूज्य संत श्री राम शरण शास्त्री जी महाराज ने देवाधिदेव शिव जी द्वारा हनुमान जी को भागवत कथा सुनाने का कथानक बताते हुए कहा सदमार्ग प्राप्ति का दिव्य माध्यम है श्रीमद्भागवत कथा। इसी क्रम में महाराजश्री ने बताया गोकर्ण और धुंधकारी की कथा जीवन के कर्मों का महत्व और उनके परिणाम को सरल शब्दों में समझाती है। गोकर्ण का जन्म एक धर्मनिष्ठ ब्राह्मण की पहली पत्नी से हुआ, जिससे वह पुण्यात्मा और संयमी बना। धुंधकारी की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा प्रेत योनि में भटकती रही, क्योंकि वह पापों से भरी थी। भागवत कथा का आयोजन करके गोकर्ण ने अपने भाई धुंधकारी की आत्मा को प्रेत योनि से मुक्त कर मोक्ष दिलाया। मुख्य यजमान डॉ० संजय मिश्रा, बबली मिश्रा, दिवस यजमान नीरज निगम व ममता द्विवेदी, संयोजक पवन निगम, रश्मि निगम, आशीष निगम, लता निगम, नीरज निगम, सुबोध अस्थाना, डॉ० प्रभात सिन्हा, वेंकट मिश्रा, हिमा मिश्रा, अखिलेश अवस्थी, मीडिया प्रमुख डॉ० मनीष सेंगर, अशोक रस्तोगी, अरविंद श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, बबलू शर्मा आदि सहित महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा आदि ने कथा प्रारम्भ और विश्राम की आरती में भाग लिया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय राठी और महामंत्री प्रेम सिंह सेंगर ने महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य शिवम मिश्र ने विशिष्ट जनों का परिचय कराया और वृन्दावन में महाराजश्री द्वारा निर्मित कराए जा रहे दिव्य आश्रम में योगदान के लिए उन्नाव वासियों का आवाहन किया। जो सुधिजन कथास्थल नहीं पहुंच पा रहे वे सनातन परिवार यू ट्यूब चैनल पर कथा का लाइव प्रसारण अपने घर अथवा संस्थान में बैठ कर देख सकते हैं। भजन मंडल से राजेश, रानू, अर्जुन, राघव, अनिरुद्ध ने सुमधुर भजन सुनाते हुए पूरा वातावरण भक्तिमय बनाया।
Check latest article from this author !
ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को आगे करता हैं – प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
September 2, 2026
भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
September 1, 2026
Related Posts
Recent Posts
- ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को आगे करता हैं – प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
- “दस मिनट अपनी पत्नी के पास बैठिए,आप महसूस करेंगे की जिंदगी बहुत मुश्किल है।
- भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
- गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए उठाए बड़े कदम इमरान खान
- शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान; पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
Recent Comments
About Me
Latest Posts
ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को
September 2, 2026
“दस मिनट अपनी पत्नी के पास बैठिए,आप
September 2, 2026
भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों
September 1, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates


