इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
उड़ान जन कल्याण संस्थान द्वारा गांव सैनी माजरा के प्राइमरी स्कूल में एक कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई । जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान सुरेंद्र माजरी ने कहा कि संस्था एक अभियान के तहत स्कूलों में जाकर बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से स्टेशनरी का सामान उपलब्ध करवा रही है ताकि स्कूली बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत न हो। इसी अभियान के तहत गांव सैनी माजरा के प्राईमरी स्कूल में स्कूली बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन पेंसिल, चित्र चार्ट, वर्दी आदि वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य है कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत न हो। आज के युग में शिक्षा का बहुत महत्व है। बच्चे हमारे राष्ट्र के निर्माता है उनका शिक्षित होना आवश्यक है अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर समाज हित के कार्यों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर सरपंच सतीश सैनी, ममता, रिंकू सैनी, बलविंदर सैनी, अरुण शर्मा, नवीन, राकेश कुमार, सीमा, एसएमसी प्रधान मोनिका देवी, सीमा आंगनवाड़ी वर्कर, सुनीता, जगदीश चंद, हाकम चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts