इस्माईलाबाद, 19दिसम्बर
थाना झांसा के अंतर्गत आने वाले गांव उदारसी, हसनपुर व गांव अजरानी के किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजली विभाग के एसडीओ संदीप पहुजा ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि बिजली को सूचना मिली थी कि 12 और 13 दिसम्बर की रात को गांव उदारसी से किसान दर्शन सिंह के खेत से, गांव हसनपुर से किसान जरनैल सिंह व गांव अजरानी के किसान गुरमुख सिंह के खेत से बिजली विभाग के 16 केवीए के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया है। बिजली विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार व एएफएम संजीव कुमार ने मौके पर जाकर चेक किया तो तीनों स्थानों पर ट्रांसफार्मर की खाली बाडी जमीन पर पड़ी थी व ट्रांसफार्मर का सारा तेज जमीन पर बिखरा पड़ा था। ट्रांसफार्मर के अंदर से एचटीएल टी कॉपर कायल और अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि एक ट्रांसफार्मर की कीमत 78660 रुपये है। इस तरह विभाग को 235980 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार कर रहे है।

About Author
Keshav@5727
View All Articles
Check latest article from this author !
कथा- कोलाज नाट्य समारोह
परवरिश और हम
शब्द बोलते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts