पिंजौर/शर्मा (दैनिक अमृतधारा)
श्री श्याम सेवा मंडल पिंजौर द्वारा 31 दिसंबर को पिंजौर के वाइट कैसल में खाटू श्याम बाबा का हर साल होने वाला भव्य संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इस संबंधी आज रौनक होटल पिंजौर में श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए श्री श्याम सेवा मंडल पिंजौर के प्रधान तरसेम गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष के आगमन पर मंडल द्वारा वार्षिक संकीर्तन नया साल बाबे दे नाल 31 दिसंबर को पिंजौर के वाइट कैसल में शाम 7 बजे से देर रात तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा एवं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा होंगे। कार्यक्रम में बाबा के भजनों का गुणगान रेशमी शर्मा समस्तीपुर बिहार से, सोनी सिस्टर दिल्ली से तथा शर्मा ब्रदर्स चंडीगढ़ से करेंगे। प्रधान तरसेम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा का भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, मनमोहक झांकी, इत्रों की खुशबू, छप्पन भोग, श्याम रसोई का विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 5 चांदी की बांसुरियों के लिए एक लकी ड्रॉ का आयोजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts