अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा, कंपोजिट में कार्यरत राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका डा. रचना सिंह द्वारा (1-8) निरंतर बच्चों के गुणवत्ता संवर्धन,माता पिता और समुदाय के साथ अपने आत्मीय संबंधों हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में डा. रचना के संयोजन में विद्यालय ने नव वर्ष पर विद्यालय के वर्ष भर के प्रत्येक माह की गतिविधियों, उपलब्धियों को दर्शाता हुआ एक कैलेंडर छपवाया है जो कि अदभुत नवाचार है। इस कैलेंडर में बच्चों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया है। विद्यालय में हो रहे छात्रों के सर्वांगीण विकास, विद्यालय में उनके नेतृत्व को दर्शाते इस वार्षिक कैलेंडर का विमोचन माननीय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के 120 वें जन्मदिवस पर बदरका की पावन भूमि से किया गया। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षिका डॉ. रचना सिंह के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह वार्षिक कैलेंडर सिर्फ तिथियों की सूची नहीं है बल्कि बच्चों को प्रोत्साहित करने का बहुत ही अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर गर्व करने का अवसर प्रदान करेगा। भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि यह कैलेंडर विद्यालय के आनंदमय वातावरण को दर्शाता है कि किस तरह से बच्चे खुशी – खुशी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि ये कैलेंडर माता पिता, समुदाय को विद्यालय में हो रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देता है तथा विद्यालय में हो रहे गुणवत्ता संवर्धन के प्रयासों से समाज को परिचित कराता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, राजेश शुक्ला, सोनी अवस्थी, चंद्रकांता जोशी उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को आगे करता हैं – प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
September 2, 2026
भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
September 1, 2026
Related Posts
Recent Posts
- ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को आगे करता हैं – प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
- “दस मिनट अपनी पत्नी के पास बैठिए,आप महसूस करेंगे की जिंदगी बहुत मुश्किल है।
- भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
- गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए उठाए बड़े कदम इमरान खान
- शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान; पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
Recent Comments
About Me
Latest Posts
ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को
September 2, 2026
“दस मिनट अपनी पत्नी के पास बैठिए,आप
September 2, 2026
भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों
September 1, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates


