अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। खजुरिहा बाग कल्याणी निवासी रागिनी अवस्थी को स्वर्ण पदक जीतने पर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विमल द्विवेदी ने बताया कि उन्नाव जिले की बेटी रागिनी अवस्थी ने हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भारत तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर उन्नाव जनपद का ही नहीं पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है रागिनी ने 110 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्होंने बताया कि कड़े मुकाबले में देश भर से आए खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए रागिनी ने अपनी शक्ति और तकनीक का बेहतरीन परिचय दिया उनके इस सफलता का श्रेय उनके कोच अजीत को भी जाता है जिनके द्वारा कुशल मार्गदर्शन में उन्होंने यह स्थान प्राप्त किया हम पूरे गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं यह हमारे लिए गौरव की बात मैं उन्नाव की बेटी रागिनी सहित पूरे परिवार को इस जीत की बधाई देता हूँ। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
- फर्रुखनगर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन, 11 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी
- एलपीयू में अशोक जैन मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन * विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार किए वितरित
- 40 रविवार की निरंतरता बनी पर्यावरण संरक्षण के जन-संकल्प की पहचान: कुलजीत सिंह चहल
- बनास नदी में बाढ़ के दौरान पेड़ में फंसा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
- पालिका रोल पर कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को जॉब सिक्यॉरिटी के विषय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
Recent Comments
About Me
Latest Posts
फर्रुखनगर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के
September 8, 2026
एलपीयू में अशोक जैन मेमोरियल जिला बैडमिंटन
September 7, 2026
40 रविवार की निरंतरता बनी पर्यावरण संरक्षण
September 6, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



