श्री सनातन धर्म मंदिर चांदी के कार्यकारी अध्यक्ष जोगेंद्र कथूरिया ने बताया कि श्री सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट चांदी की और से रामलीला ग्राउंड चांदी में स्थित मंदिर प्रांगण में 13 फरवरी से 22वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया जाएगा l कार्यक्रम मुख्य तौर पर उपआचार्य, गोकर्ण पीठाधीश्वर, स्वामी कपिल पुरी जी महाराज, जूना अखाड़ा के महासचिव बाबा कमलापुरी जी महाराज, सिद्ध बाबा दुलीनाथ जी, रामाश्रम के महंत अशोक जी महाराज का परम आशीर्वाद मिलेगा l कार्यक्रम का शुभारंभ 13 फरवरी को शोभा यात्रा के साथ होगा l 13 फरवरी को रात्रि में एक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रेया कौशिक एवं लिटिल चैंपियन गायक वंश चांदी अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुक्त करेंगे l 14 फरवरी की सायं को सुंदरकांड का पाठ एवं रात्रि में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक शमिंदर शम्मी, एवं पवन पाठक और पार्टी का म्यूजिकल ग्रुप समा बांधेगा l 15 फरवरी शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रातः एक विशाल हवन यज्ञ रखा गया है l महाशिवरात्रि के पर्व पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूनम परदेसी जी शिव एवं राधा रानी जी के नाम का गुणगान करेंगी l महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जा रहा है जिसमें एल पी एस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन एवं होली हार्ट हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आदित्य बत्रा भी पहुंचेंगे l इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा l कार्यक्रम में मुख्य तौर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, समाजसेवी पवन आहूजा, राजन चिलाना, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा, दयानंद कौशिक, कृष्ण छाबड़ा, वीणा सभरवाल, रॉकी सहगल, दीपू नागपाल, श्रीमती संतोष धनखड़ एवं अमित मदान शिरकत करेंगे l



