लाखन माजरा / रोहतक: 2 मार्च: समूह साध संगत के भरपूर सहयोग के साथ इस साल भी हमेशा की तरह गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब लाखन माजरा जिला रोहतक में होला महल्ला का पर्व बड़ी धूमधाम से 3 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए गुरूद्वारा के सेवादार एवं समाज सेवी डॉ मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि यह वह पवित्र स्थान है जहाँ साहिब श्री गुरू तेग बहादुर जी कशमीरी पण्डितों की फरियाद सुनकर अपने शीश की आहुति देने के लिए दिल्ली जाते हुए इस इलाके की संगतों का उद्वार करते हुए यहाँ 13 दिन ठहरे थे। उनकी पवित्र याद में इस स्थान पर अमृत कुण्ड भी है जिसके जल से शरीर के सभी रोगों से छुटकारा मिलता है। डॉ मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि इस स्थान पर हर पूर्णमाशी को बहुत भारी दीवान सजता है। श्री अखण्ड पाठों की समाप्ति के पश्चात् निरोल गुरूबाणी का कीर्तन होता है। इलाके की संगतों के अलावा सारे देश खासतौर पर दिल्ली से स्पेशल बसे आती है और परिवार सहित गुरूघर की खुशिया प्राप्त करते है। डॉ मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब जी पातशाही 9वीं लाखन माजरा में श्री अखण्ड पाठ साहिब आज से शुरू हो गये है और श्री अखण्ड पाठ साहिब 3 मार्च 2026 मंगलवार को सुबह 8.30 बजे शुरू होगें और उसके पश्चात् निशान साहिब की सेवा और उसके उपरांत पंच प्यारों की छत्रछाया में गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब पातशाही से चलकर गांव में से होते हुए दीवान हाल में 11.00 बजे पहुँचेगा। इसके उपरांत दीवान आरंभ होगा। इस अवसर पर पंत प्रसिद्ध रागी, ढाडी, कविश्री जत्थे, कीर्तनीये व कथावाचक संगतों को गुरूबाणी, कथा व कीर्तन से निहाल करेगें।
Check latest article from this author !
ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को आगे करता हैं – प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
September 2, 2026
भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
September 1, 2026
Related Posts
Recent Posts
- ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को आगे करता हैं – प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
- “दस मिनट अपनी पत्नी के पास बैठिए,आप महसूस करेंगे की जिंदगी बहुत मुश्किल है।
- भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
- गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए उठाए बड़े कदम इमरान खान
- शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान; पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
Recent Comments
About Me
Latest Posts
ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को
September 2, 2026
“दस मिनट अपनी पत्नी के पास बैठिए,आप
September 2, 2026
भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों
September 1, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates


