अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिन पर मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन
आरकेएसडी कॉलेज परिसर में होगा मेगा हैल्थ कैंप का आयोजन
कैथल, 7 मार्च। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व नवीन जिन्दल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैथल में एक मेगा हेल्थ कैंप (निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर) आयोजित किया जाएगा। कैथल दैनिक अमृत धारा ( s k girdhar) में यह मेगा हेल्थ कैंप (निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर) 8 मार्च 2026 को आरकेएसडी कॉलेज में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आरकेएसडी कॉलेज परिसर में नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम मेगा हेल्थ कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां का जायजा लेने के लिए पहुंची। इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी श्री धर्मवीर सिंह ने सभी लोगों को जिम्मेदारी सौंपने के बाद बताया कि इस मेगा हैल्थ कैंप में सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, बाल रोग, मनोरोग, टी.बी. एवं छाती रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया जांच
त्वचा एवं यौन रोग, फिजियोथेरेपी, डायटिशियन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, कान-नाक-गला से सम्बंधित सभी प्रकार की
जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कि कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 23 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 22448 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके साथ-साथ इन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 8527 लोगों को चश्में दिए गए और 1816 लोगों में मोतियाबिंद चिन्हित किए गए, जिनके जल्द ही आपरेशन कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से यह मेगा हैल्थ कैंप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सके। उन्होंने कैथल की जनता से इस मेगा हैल्थ कैंप में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।



