अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। उन्नाव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा, श्रीमती सोनम सिंह क्षेत्राधिकारी सफीपुर तथा श्रीमती विनी सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ एवं माँ दुर्गा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान, साइबर क्राइम की रोकथाम एवं जागरूकता, परिवार परामर्श व थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला परामर्शदाताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा महिलाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री प्रेमचंद द्वारा स्वयं रचित महिला सशक्तिकरण पर गीत प्रस्तुत किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह द्वारा सम्मानित होने वाली महिलाओं सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई दी गई। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) श्री संचित शर्मा, क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्रीमती सोनम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्रीमती विनी सिंह द्वारा महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्रीमती सोनम सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्रीमती विनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक WCSO श्रीमती संतोष कुमारी, परिवार परामर्शदाता श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव, परिवार परामर्शदाता श्रीमती प्रभा यादव, परिवार परामर्शदाता श्रीमती तबस्सुम नफीस, परिवार परामर्शदाता डा० शशि रंजना अग्निहोत्री, महिला मुख्य आरक्षी संगीता वर्मा (पुलिस लाइन) महिला आरक्षी सीमा (थाना बीघापुर) महिला आरक्षी रेनू (थाना बेहटा मुजावर)
महिला आरक्षी आरती (थाना औरास) महिला आरक्षी सेविका (थाना बांगरमऊ) महिला आरक्षी सोनिया शर्मा (थाना कोतवाली सदर) महिला आरक्षी साधना (पुलिस लाइन) महिला आरक्षी नेहा रानी (पुलिस लाइन) महिला आरक्षी संध्या (पुलिस लाइन) महिला आरक्षी अंशू रानी (पुलिस लाइन) महिला आरक्षी संयोगिता (पुलिस लाइन) ज्योती सिंह (शिक्षक) ज्योति यादव (मेकअप आर्टिस्ट) कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वयन में प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय तथा डा० आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श समिति का विशेष योगदान रहा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति उन्नाव पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।



