रंजना शुक्ला /अमृतधारा –
गाजियाबाद। एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल (ACSDC) द्वारा गाजियाबाद निवासी सचिन गोय_ल को संगठन का जिला अध्यक्ष (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश – प्रशासनिक प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 16 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से की गई।
नियुक्त किये गये ।सचिन गोयल बिना वेतन के संगठन के साथ कार्य करेंगे और भ्रष्टाचार, अपराध व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। उन्हें केंद्र व राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मानवाधिकार, महिला अधिकार, बाल अधिकार, शिक्षा अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के डायरेक्टर जनरल अमन दीप सचान ने उम्मीद जताई है कि सचिन गोयल संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्हें नियमित रूप से मुख्यालय को प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सचिन गोयल की इस नियुक्ति से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही


