दैनिक अमृत धारा (अंजू छछरौली)

प्रिंसिपल सेक्रेटरी खेल विभाग हरियाणा सरकार विजय दहिया (IAS) ने आज छछरौली खेल परिसर का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ एडीसी नवीन आहूजा, एसडीएम रोहित कुमार, डिप्टी डायरेक्टर कविता रहे। उन्होंने खेल परिसर में बैडमिंटन हॉल, कार्यालय, शौचालय एथलेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल मैदान, बास्केटबॉल मैदान, लॉन टेनिस मैदान और जिम हाल का निरीक्षण किया । प्रिंसिपल सेक्रेटरी महोदय ने छछरौली स्पोर्ट्स क्लब और ग्राम पंचायत छछरौली की ओर से करवाए गए खेल परिसर में विकास कार्यों की सहाना की । और उन्होंने कहा कि आप सभी ने खेल परिसर को सुव्यवस्थित बनाया हुआ है । छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान संजीव सैनी लंबरदार और कोच रमनजीत सिंह ने महोदय को जानकारी देते हुए बताया कि खेल परिसर में खेलकूद, बैडमिंटन, लॉन टेनिस और वॉलीबॉल के लगभग 250 के करीब खिलाड़ी सुबह व शाम अपने खेल अभ्यास के लिए आते हैं । छछरौली स्पोर्ट्स क्लब व ग्राम पंचायत छछरौली की ओर से इन खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है । जिसके फल स्वरुप यहां के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत रहे हैं और अपने गांव के साथ-साथ जिले यमुनानगर का नाम रोशन कर रहे हैं । अंत में छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान संजीव सैनी और कोच रमनजीत सिंह द्वारा प्रिंसिपल सेक्रेटरी महोदय को खेल परिसर में विकास कार्य करवाने के लिए मांग पत्र दिया गया । जिसे महोदय ने पढ़कर मौके पर ही अपनी स्वीकृति प्रदान की । और कहां की आपकी जितनी भी मांगे हैं उन्हें इसी साल पूरा कर दिया जाएगा । मौके पर भाजपा छछरौली मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान संजीव सैनी लंबरदार, खेल विभाग से सुपरीटेंडेंट नरेश कुमार, हॉकी कोच हरजिंदर कौर, बॉक्सिंग कोच अनिल शर्मा, JE सुधीर राणा, कोच रमनजीत सिंह उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts