हरियाणा में 590 करोड़ के घोटाले की कहानी अब और भी चौंकाने वाली होती जा रही है।….सरकारी पैसे की लूट और फिर उसी पैसे पर विदेश में ऐश—अब इसका वीडियो भी सामने आ गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 3 मिनट के वीडियो में IDFC First Bank के चंडीगढ़ ब्रांच के तत्कालीन मैनेजर रिभव ऋषि अपने दोस्तों और सरकारी अधिकारियों के साथ यॉट पर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विदेश के किसी आईलैंड का है, जहां यॉट पर थाईलैंड का झंडा भी लगा हुआ दिख रहा है।
वीडियो में हरियाणा के पंचायत विभाग का सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार भी नजर आ रहा है। यॉट पर 5-6 भारतीय पुरुष और 4-5 विदेशी व रशियन लड़कियां दिखाई दे रही हैं। पार्टी के दौरान विदेशी लड़की नरेश कुमार को अपने हाथों से फ्रूट खिलाती है और उसके बालों में कंघी करती दिखती है। बाद में वही अधिकारी केबिन में लड़की के साथ ड्रिंक करते भी नजर आता है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उन मोबाइल फोन से मिला है, जो भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से जब्त किए गए थे। फिलहाल मामले की जांच Anti Corruption Bureau कर रही है और यह वीडियो सामने आने के बाद घोटाले को लेकर और भी सवाल उठने लगे हैं।
सोचने वाली बात यह है कि जिस पैसे से गांवों के विकास और जनता की योजनाएं चलनी चाहिए थीं, वही पैसा विदेशों में मौज-मस्ती में उड़ाया जा रहा था।
see more
वीडियो कमेंट बॉक्स में

HaryanaScam #Corruption #ViralVideo #ACB #SystemExpose #PublicMoney #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts