पटियाला रोड चीका गोल चक्कर के नजदीक पानी वाला पाइप तकरीबन 1 महीने से लीक कर रहा है ,जिसकी शिकायत प्रशासन को कई बार कर चुके हैं ,परंतु अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई ।पानी लीक के कारण जनता को बहुत परेशानियां हो रही है। गंदगी युक्त पानी पीने से जनता भी बीमार हो रही है और आवागमन में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बाद थोड़ा बहुत कार्य करते हुए दिखाई देते हैं ,परंतु समस्या ज्यों की तयों बनी हुई है ।लोगों ने समस्या का निवारण न होने के बावजूद सर्व कल्याण मंच की टीम को संपर्क किया और उसको ठीक करवाने की गुहार लगाई।
सर्व कल्याण मंच की पूरी की पूरी टीम आज मौके पर गई और हालात का जायजा लिया। सभी हालातो को देखते हुए सर्व कल्याण मंच की टीम एसडीओ पब्लिक हेल्थ से मिली और उसको ठीक करने के लिए कहा। परंतु एसडीओ साहब ने कहा कि यह बी एंड आर का मैटर है। इसमें समय लग सकता है। इस मौके पर सर्व कल्याण मंच के जिला उपाध्यक्ष ओमपाल राणा ,मंच के जिला महासचिव अमरजीत सिंह ,मंच के सिवन मंडल अध्यक्ष मनीष राणा ,मंच के गुहला मंडल अध्यक्ष सागर भारद्वाज, मंच के उपाध्यक्ष सरदार बली सिंह , निर्मल सिंह राणा अंगोंध और मोनू ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts