दिव्यांगजनों की सहायता के लिए भरे 30 आवेदन, विश्व दिव्यांग दिवस की तैयारियों पर मंथन

Written by

in

झुंझुनूं(दैनिक अमृतधारा निलेश मुदगल)। राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक में जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में लायंस क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान 30 आवेदन भरे गए, जिनमें 10 सिलाई मशीन, 10 रजाई तथा 10 कोट व स्वेटर के आवेदन शामिल हैं। साथ ही दिव्यांगजनों की अन्य समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेकर सहायता उपलब्ध करवाने पर विचार-विमर्श किया गया। आगामी 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस भव्य रूप से मनाने के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई।

समापन पर श्री गिनी देवी ट्रस्ट एवं परमेश्वर हलवाई की ओर से करीब 200 लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। बैठक में संस्थान व लायंस क्लब के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *