अमृतधारा (एस के गिरधर )। उन्नाव में नर सेवा नारायण सेवा/हिन्दू जागरण मंच द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर स्थापित लोक नगर के महराजा श्री गणेश जी की विशाल विसर्जन यात्रा सैकड़ो वाहनों, हजारों भक्तो व झाकियो के साथ पूरी भव्यता से निकाली गयी। संस्था के संस्थापक व हिन्दू वादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बताया कि गत माह 27 सितम्बर को श्री गणेश चतुर्थी लोक नगर मे हिन्दू जागरण मंच के सह संयोजक राकेश राजपूत के आवास पर श्री गणेश जी की स्थापना की गयी जिसका विसर्जन पूरी भव्यता व हजारों भक्तो व झाकियो के साथ किया गया विसर्जन से पूर्व 151 कन्यायो का कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया व पूर्व संध्या पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया था। विसर्जन यात्रा लोकनगर चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय के पास से गंगा वैराज तक निकाली गयी जिसमे राधा कृष्ण व भोले नाथ की झांकियां रही मुख्य आकर्षण का केंद्र। यात्रा का शुभारम्भ नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी व प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी व कार्यक्रम का संयोजन हिन्दू जागरण मंच के सह संयोजक राकेश राजपूत व हिन्दू जागरण मंच की वीरांगना वाहनी अध्यक्ष ज्योति राजपूत ने किया। यात्रा में प्रमुख रूप से हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी अभिषेक तिवारी, एके दीक्षित, कमलेश बाजपेई योगेंद्र तिवारी शिवसेवक त्रिपाठी, सुनील भदोरिया, अखिल मिश्रा, अभी तिवारी, मनीष मिश्रा, सुरेश राजपूत, धर्मेंद्र शुक्ला, आलोक शुक्ला, परिमल मिश्रा, राजेंद्र राजपूत, दीपा त्रिपाठी, पवित्रा उपाध्याय, बड़ी संख्या में महिलाओ सहित हजारों भक्त शामिल हुए।
Check latest article from this author !
मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप रिदम्स 2.0
April 16, 2026
जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत का रास्ता!
April 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
- मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप रिदम्स 2.0
- एनयूजेआई के पदाधिकारीयों ने तीर्थ नगरी में प्रदेश महासचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा जी का किया भव्य स्वागत
- जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत का रास्ता!
- कैथल डिपो में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई
- 7 साल बाद ईरान से कच्चा तेल भारत आएगा
Recent Comments
About Me
Latest Posts
मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप
April 16, 2026
एनयूजेआई के पदाधिकारीयों ने तीर्थ नगरी में
April 16, 2026
जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत
April 15, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



