कुरुक्षेत्र दैनिक अमृत धारा ( गोपाल मेहरा) रविवार को कुरुक्षेत्र में फिर से हजारों अतिथि अध्यापक व सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य पहुंचेंगे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे
अदालत का फैसला लागू करवाने के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा दिनेश यादव राज्य प्रधान राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ कुरुक्षेत्र 10 सितंबर 2026 राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ राज्य कार्यकारिणी के आह्वान 13 सितंबर 2026 को हजारों अतिथि अध्यापक सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर एक बार फिर से कुरुक्षेत्र में हुंकार भरेंगे मुख्यमंत्री कैप कार्यालय का घेराव कर आर पार की लड़ाई लड़ेंगे उपरोक्त जानकारी लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना में शामिल राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह राज्य प्रधान महिला विंग पूनम कुमारी राज्य सलाहकार देवेंद्र सिंह काहिलों रिटायर्ड अतिथि अध्यापकों के राज्य संयोजक राजकुमार काली मध ने दी कुरुक्षेत्र में आज के धरने की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह काहिलों ने की व जिला सिरसा के अध्यापक धरने स्थल पर 24 घंटे के लिए डटे रहेंगे अध्यापक नेताओं ने कहा 6 सितंबर को हजारों अतिथि अध्यापकों ने कुरुक्षेत्र स्थिति मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया था कुरुक्षेत्र प्रशासन कीतरफ से अतिरिक्त उपयुक्त द्वारा स्वयं प्रदर्शन कर रहे अतिथि अध्यापकों के मध्य पहुंचकर लिखित में मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री से 8 सितंबर को आधिकारिक बातचीत करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन कुरुक्षेत्र प्रशासन की बात का कोई मायने ही नहीं रहा जब उन्होंने राज किया अनुबंधित अध्यापक संघ के नेतृत्व को सूचित किया गया कि 8 सितंबर को चंडीगढ़ में मीटिंग मुख्यमंत्री से न होकर होकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से करवाई जाएगी जिसका संगठन ने जोरदार विरोध दर्ज करवाया और सरकार व कुरुक्षेत्र प्रशासन द्वारा अतिथि अध्यापकों के साथ वायदा खिलाफी की गई इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है रविवार 13 सितंबर 2026 को फिर से कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया जाएगा अध्यापक नेताओं ने बताया 16 जून 2014 व 18 जून 2014 को हरियाणा सरकार द्वारा अनियमित कर्मचारीयों व शिक्षकों को नियमित करने की नीति गठित की गई थी जिसके तहत लगभग 4600 अनियमित कर्मचारी व कालेज टेंडर के अतिथि अध्यापक नियमित हो चुके उसके बाद नियमितीकरण की नीति का मामला न्यायालय में पहले उच्च न्यायालय व फिर उच्चतम न्यायालय में चलता रहा अदालत में लंबी चली प्रतिक्रिया के बाद 16 अप्रैल 2026 को उच्चतम न्यायालय द्वारा ग्रुप भी व ग्रुप सी व डी की तीन वर्ष की सेवा शर्तों वाली पॉलिसी की सेवा शर्तों को पूरा करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को नियमित करने की निर्धारित समय में नियमित करने के आदेश पारित किया था माननीय साहब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 29 अप्रैल 2026 को सत्य देव संत कुमार व जसवीर सिंह के केस में फैसला सुनाते हुए हरियाणा सरकार को सरकारी विद्यालयों में कार्यरत पीजीटी टीजीटी व जेबीटी अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का निर्देश दिया था इसके उपरांत एक दर्जन से अधिक केसों में भी उच्च न्यायालय अतिथि अध्यापकों को 2 महीने में नियमित करने का आदेश पारित चुका है इसके अलावा 11 अगस्त 2026 को मुख्य सचिव हरियाणा सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय मदन सिंह बनाम हरियाणा सरकार एवं अन्ना केस का हवाला देते हुए सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर उनके विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारीयों शिक्षकों को उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार प्रतिक्रिया शुरू करके नियमित करने के लिए लिखा है लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा लगातार न्यायालय की नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं कीजिए हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग लगातार न्यायालय के आदेश की पालना करवाने के लिए राज्य की अनुबंधित अध्यापक संघ को आंदोलन का रास्ता अपनाया अदालत के फैसले को नियमित करने की मांग को लेकर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के आह्वान पर 23 जून 2026 से लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है 16000 अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाना है इसलिए हम मांग करते हैं सरकार व शिक्षा विभाग हरियाणा अदालतो के निर्देश की पालना करते हुए अतिथि अध्यापकों को 28 म ई 2014 से नियमित मानकर 6% ब्याज के सहित एरियर का भुगतान करें ग्रेच्युटी फैशन व अन्य देय लाभ प्रदान कर कानून संगत व्यवहार करें इस मौके पर बड़ी संख्या में अध्यापकों ने हिस्सा लिया



