हत्या की ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम
इस्माईलाबाद दैनिक अमृतधारा विजय वधवा
हरियाणा के सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग, कल्याण और अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाना न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी बहुत बड़ी दुखद घड़ी होती है। वे सोमवार को पिहोवा के गांव मलिकपुर में रूमल की हत्या होने पर उनके परिवार से मिलने तथा शोक प्रकट करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी तथा हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के जयसिंह पाल उपस्थित थे।
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि गांव मलिकपुर निवासी रूमल की हत्या एक बेहद दुखद घटना है। रूमल परिवार का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। इनके पिता की भी मृत्यु काफी समय पहले हो गई थी। उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। पांच बहनों का एकलौता भाई था, जिसकी कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जांच में जुटा हुआ है। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा तथा कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। ऐसी घटनाओं को दोबारा न हो, इसके लिए भी विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने परिवार जन से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। आरोपी चाहे कितने ही ताकतवर क्यों न हों, कानून के आगे उन्हें झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन सदैव दुख की इस घड़ी में उनके साथ मौजूद है। जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, गुरनाम सिंह मलिक, एसएचओ सदर थाना जगदीश कुमार, रिंकु, रामधारी शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
फोटो कैप्शन-गांव मलिकपुर में पीड़ित परिवार के घर शोक व्यक्त करते मंत्री कृष्ण बेदी, डीडी शर्मा तथा साथ में अन्य।

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts