दैनिक अमृत धारा चंडीगढ़ 3 अक्टूबर (सुरेंद्र भूना) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने आज ‘खादी कारीगर महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ गांव, कृषि, महिलाएं, दलित और आदिवासियों को केंद्र में रखती है। यह नीति पारदर्शिता, तकनीक और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देती है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज खादी उत्पाद लोकल से ग्लोबल की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में खादी आत्मनिर्भर भारत का सबसे शक्तिशाली माध्यम बन चुकी है।

पंचकूला में खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग के नवनिर्मित कार्यालय और गोदाम का उद्घाटन भी जल्द किया जाएगा, जिससे हरियाणा में खादी से जुड़ी गतिविधियों को नई गति मिले

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts