चंडीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/ रविन्द्र पोपली: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ प्रदेश की ओर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रामदरबार फेज 2 भगवान वाल्मीकि मंदिर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई एक विशाल सत्संग समारोह में सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन विकास कुमार चंडालिया, वाइस चेयरमैन कमलजीत सिंह सिद्धू, संयोजक समदर्श वेद (जोसेफ), सहसंयोजक ईश्वर आदिकाल, प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चावर और महासचिव जसबीर कुमार टांक की अगुवाई में हुआ।इस अवसर पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से इंदौर से रोहिणी घावरी के पिता शिवघावरी मुख्य मेहमान ,भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के युवा नेता विक्रम धवन,हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन,पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल मनीष बंसल,पूर्व मेयर हरफूल कल्याण, राजेश कालिया, कुलदीप कुमार ढलोड,कांग्रेस पार्टी के सचिव केशो राम पारचा, पूर्व पार्षद भारत कुमार, सुभाष तमोली
,यूनियन और सोसायटी डोर टू डोर ग्रार्बेज ड्राइवर यूनियन के प्रतिनिधि विनय बोहत, डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर चंडीगढ़ प्रधान धर्मवीर राणा , संजेव राही,भगवान वाल्मीकि मंदिर फेस 2 के प्रधान राजीव ऋषिपाल बत्रा और उनकी पूरी टीम
सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चढ़ा और उनकी टीम ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |

महिलाओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। ज्योति हंस, अनीता चड्ढा, सोनिया चढ़ा, ममता राणा, बबीता चंडालिया और अनीता लोहरे के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में करीब 704 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसने पूरे माहौल को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया।

शोभायात्रा का मार्ग और स्वागत

शोभायात्रा रामदरबार फेस 2 से शुरू होकर सेक्टर-31/32, सेक्टर-30/20 लाइट प्वाइंट, इनर मार्केट सेक्टर 21, 22, 23, 24 और सेक्टर 25 तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए लगभग 20 स्थानों पर पानी, प्रसाद और फूलों के स्टॉल लगाए गए। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का जगह-जगह फूलों और नोटों की मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

लंगर और सत्संग का आयोजन

रामदरबार में शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर का प्रबंध किया गया। शोभायात्रा के समापन पर सेक्टर 25 में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें संत-महात्माओं और धर्मगुरुओं ने प्रवचन देकर भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया।

आयोजकों का धन्यवाद

कार्यक्रम के अंत में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ प्रदेश की पूरी टीम ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस ऐतिहासिक शोभायात्रा को सफल बनाने में सभी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक उत्सव बनी, बल्कि चंडीगढ़ शहर में सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत संदेश भी दे गई।

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts