चेन लूटने के आरोप में दो महिलाओं को मौके पर ही गिरफ्तार किया

Written by

in

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली (दैनिक अमृत धारा)
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने राहगीर से सोने की चेन लूटने के आरोप में दो महिलाओं को मौके पर ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 ग्राम वजन की सोने की चेन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अपनी कार से कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान रोहिणी के सेक्टर-34 में बावाना से बरवाला गांव नहर रोड के पास दो महिलाओं ने उसे रोककर अपनी सास को अस्पताल ले जाने के लिए मदद मांगी। शिकायतकर्ता जैसे ही कार से बाहर निकला, दोनों महिलाओं ने कथित तौर पर उसकी सोने की चेन छीन ली। पीड़ित के शोर मचाने पर मौके से गुजर रहे हेड कांस्टेबल संदीप ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सपना (30) और प्रियंका (35), निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नंबर 655/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे धोखाधड़ी वाले तरीकों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *