जेजेटी यूनिवर्सिटी में जुटेंगी देशभर की महिला शतरंज खिलाड़ी, 12 अक्टूबर से वेस्ट जोन टूर्नामेंट

Written by

in

55 विश्वविद्यालयों की 300 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना, आयोजन की तैयारियां तेज

चूड़ेला, झुंझुनूं(दैनिक अमृतधारा निलेश मुदगल)। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी, चूड़ेला में 12 से 16 अक्टूबर तक वेस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला शतरंज टूर्नामेंट-2026 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में करीब 55 विश्वविद्यालयों की 300 से अधिक महिला खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से जेजेटी यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है।

यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला खिलाड़ी अपनी शतरंज प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खिलाड़ियों की सुविधाओं, प्रतियोगिता के सुचारु संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार और खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने समितियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. महेश सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. धर्मेंद्र, पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी, कपिल जानू, विक्रम तिलोटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *