( राकेश कथूरिया रिपोर्टर कैथल)

शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक के सौंदर्यकरण व आदमकद मूर्ति का अनावरण चेयरपर्सन श्रीमती सुरभि गर्ग जी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि शहीद पूरे देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं,इन्हीं कुर्बानियों की वजह से ही हम आजादी पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे है।

कैथल शहर की ऐतिहासिक धरोहरों और महापुरुषों के सम्मान के प्रति इस सराहनीय कार्य के लिए पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रधान सुभाष कथुरिया ने नगर परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती सुरभि गर्ग व पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा का विशेष आभार व्यक्त किया है।सुभाष कथुरिया ने कहा कि कैथल में स्थित महान क्रांतिकारी शहीद मदनलाल ढींगरा के स्मारक के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण की मांग लंबे समय से समस्त पंजाबी समाज द्वारा की जा रही थी। समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए चेयरपर्सन ने इस विषय पर त्वरित संज्ञान लिया। उनके प्रयासों से आज यह स्मारक न केवल भव्य और सुंदर बन रहा है, बल्कि शहर की शोभा भी बढ़ा रहा है। स्मारक के सौंदर्यकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुभाष कथुरिया ने कहा कि महापुरुषों और शहीदों के स्मारक केवल ईंट-पत्थर की संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्र की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य करते हैं। जब आज का युवा इन स्मारकों को देखता है, तो उसे उन बलिदानों का स्मरण होता है जो हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए दिए थे। स्टेज का सफल संचालन महेश धमीजा ने किया, महासचिव श्री महेश धमीजा ने चेयरपर्सन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनभावनाओं को समझते हुए विकास कार्य करवाना एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है। कोषाध्यक्ष श्री राकेश मल्होत्रा ने कहा शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक का नया स्वरूप अब आने वाली पीढिय़ों को देशप्रेम का संदेश देता रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व हैफेड चेयरमैन श्री कैलाश भगत,श्री इंदर जीत सरदाना,प्रदर्शन परुथी,संदीप मलिक,अरविंद चावला,महेंद्र खन्ना,नरेश कालड़ा,मदन खुराना,नरेंद्र निझावन,राजेंद्र मेहता, संजीव जग्गा, रविंदर चुग, पंकज खेड़ा, सतीश चावला,अश्वनी कथुरिया,कृष्ण नारंग,रामकिशन डिगानी,राजेंद्र खुराना,अशोक भारती धन सचदेवा व पंजाबी समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया

About Author
Keshav@5727
View All Articles
Check latest article from this author !
कथा- कोलाज नाट्य समारोह
परवरिश और हम
शब्द बोलते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts