दिनांक 4 अक्तूबर 2025 को वन ऑफ फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित कोचिंग सेंटर में गणित विषय का टेस्ट आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 से 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणाम में अक्षित कुमार एवम् मोबिना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मन्नत और प्रिया को द्वितीय स्थान मिला।
विजेता विद्यार्थियों को कॉपी एवं अध्ययन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी कंसोलेशन प्राइज प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में और अधिक उत्साह देखा गया।
जो बच्चे इस बार स्थान हासिल नहीं कर पाए, उनके लिए अगला टेस्ट आगामी शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। इस मौके पर सेंटर हेड मैडम अंजु प्रवेश कुमारी, फाउंडर डायरेक्टर श्री केमेश ओसवाल एवं अन्य अभिभावक भी उपस्थित रहे।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहाँ की पढ़ाई का स्तर बहुत अच्छा है। मात्र एक महीने में ही उनके पढ़ने का तरीका बदल गया है और अब उनमें आत्मविश्वास और मेहनत की नई भावना जागृत हुई है।

वन होप फाउंडेशन, छछरौली हेडक्वार्टर द्वारा यह आयोजन बच्चों की शैक्षिक प्रगति और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts