जागरूक, सावधान एवं सतर्क रहकर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को ठगी होने से बचाएः एसपी उपासना

आपकी खुद की समझदारी साइबर ठगों पर पड़ेगी भारी

कैथल, 05 अक्टूबर (सुरेंद्र चौधरी) पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी उपासना के मार्गदर्शन नें जिला कैथल में पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराधो से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है । इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा शहरी/ग्रामीण क्षेत्र तथा स्कूल व कॉलेज इत्यादि में जागरुक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है और लोगों को नयी तकनीकी के बारें में जागरूक किया जा रहा है कि किस प्रकार से साइबर क्रिमिनल नये नये तरीके अपनाकर लोगों को बेवकूफ बनाकर धोखाधडी करते है। एसपी उपासना ने बताया कि वर्तमान समय में कोरियर के नाम पर वित्तीय ठगी के मामले सामने आ रहे हैं ।

वारदात का तरीका

उक्त वित्तीय धोखाधड़ी के तरीका वारदात के बारे में एसपी उपासना ने बताया कि जालसाज आपके पास कॉल या मैसेज करते है और कहते है की आपका पासपोर्ट या अन्य कोई सामान का कोरियर आना है। जिसकी कुछ 5-10 रूपये पेमेंट बाकी है। हम आपको एक लिंक भेज रहे है। आप आपकी बकाया पेमेंट इस लिंक से पे करदो, उसके बाद आपका कोरियर आ जाएगा। आमजन सोचता है की 5-10 रूपये की बात है पे कर देते है। आपके द्वारा उस लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठग आपकी नई यूपी आई आईडी बना लेते है। जिसके माध्यम से आपकी नेक कमाई हड़प लेते है। इसलिए सतर्क एवं जागरूक रहकर साइबर ठगों से ठगी का शिकार होने से बचे। किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक ना करें। किसी से अपना ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या कोई अन्य निजी जानकारी सांझा ना करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने से बचा जा सके

About Author
Keshav@5727
View All Articles
Check latest article from this author !
कथा- कोलाज नाट्य समारोह
परवरिश और हम
शब्द बोलते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts