अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। वीर बाल दिवस के अवसर पर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप विकास खंड औरास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में बाल अधिकार, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, पर्यावरण एवं नशामुक्ति से संबंधित बहुआयामी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, आत्मविश्वास तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा। आयोजन की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण को केंद्र में रखते हुए एक सशक्त रोल प्ले का मंचन किया गया, जिसने सामाजिक सरोकारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक एवं नैतिक महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी द्वारा विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं शैक्षिक संसाधनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत विद्यालय के अनुशासित वातावरण, सकारात्मक शैक्षिक परिवेश, नवाचारों तथा निरंतर उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया गया। विद्यालय में संधारित शैक्षिक अभिलेखों, नवाचारात्मक प्रयासों एवं शैक्षिक रिकॉर्ड का गहन परीक्षण किया गया, जिसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में प्रेरक बताया गया। श्याम त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय की शैक्षिक व सह-शैक्षिक उपलब्धियों से प्रभावित होकर माननीय सदस्य ने विद्यालय की सराहना की। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह की जीवनी से परिचित करवाते हुए बच्चों को देश सेवा की प्रेरणा दी। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार ने बच्चों को खेल की बारीकियां समझाई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश नशामुक्ति आंदोलन के कुशल संचालन तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में सराहनीय योगदान के लिए शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा एवं संजीव संखवार को समर्पण सेवा सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथि को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। पर्यावरणीय चेतना को सुदृढ़ करते हुए ग्रीन एंड क्लीन उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत एक पौधा भेंट एवं स्वलिखित पुस्तक भेंट किया गया तथा विद्यालय परिसर में बरगद का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वीर बाल दिवस के अवसर पर छात्राओं खुशी एवं उपासना को खेल प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक शूट प्रदान किए गए, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम में उपस्थित बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने बच्चों और शिक्षकों की शानदार प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में एआरपी हसनगंज अर्पित मिश्र, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बच्चों के साथ आत्मीय सहभागिता के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Check latest article from this author !
Coronavirus disease 2019
July 14, 2026
Previous Post
तलाक के मुकदमे की पहली पेशी
Related Posts
Recent Posts
- Coronavirus disease 2019
- Gioco in tasca: come i casinò online reinventano l’intrattenimento mobile
- Palcoscenico digitale: il mondo variegato dell’intrattenimento nei casinò online
- Dettagli di lusso: la sottile arte dell’intrattenimento nei casinò online
- Noaptea la dipozitiv: senzațiile unui cazinou online văzute din living
Recent Comments
About Me
Latest Posts
Coronavirus disease 2019
July 14, 2026
Gioco in tasca: come i casinò online
July 13, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates
