समाधान शिविर में आई शिकायतों का जल्द करवाएं समाधान :-नगराधीश गुरविंद्र सिंहदैनिक अमृत धारा कैथल, 26 सितंबर (सुरेंद्र चौधरी) नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले राज्यस्तर पर हुई साप्ताहिक बैठक में समस्याओं के समाधान को लेकर कैथल जिले की सराहना हुई। नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविरों में आई शिकायतों के निवारण में तेजी लाएं, ताकि प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए। यदि किसी भी समस्या का समाधान करने में कोई समस्या आ रही है तो तुरंत मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ ओर अधिक मेहनत करें। बेहतर प्रफोरमेंस के स्टेटस को बरकरार रखें। समाधान शिविरों में आई शिकायतों का तुरंत समाधान करके गुणवत्तापूर्वक एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुने। जरूरतमंद व्यक्ति अपनी समस्या आपके समक्ष रखता है, तो अच्छे व्यवहार से समस्या का समाधान करवाएं, ताकि शिकायत कर्ता पूरी तरह से संतुष्ट हो। इसके अलावा जन संवाद, सीएम विंडो पर आने वाले शिकायतों की भी विभाग अनुसार समीक्षा की और इन शिकायतों के जल्द निपटान को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी वीरभान, डीआरओ चंद्र मोहन, एक्सईएन वरुण कंसल, सुरेंद्र सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन सतपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
- गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए उठाए बड़े कदम इमरान खान
- शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान; पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
- गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए उठाए बड़े कदम इमरान खान
- Top real money pokies and features to try at Neosurf Casinos Australia in 2026
- cw-check-https://test123.com/
Recent Comments
About Me
Latest Posts
गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश
August 30, 2026
शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया
August 30, 2026
गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश
August 29, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates


