कुरुक्षेत्र दैनिक अमृत धारा (गोपाल मेहरा) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पावन ब्रह्म सरोवर सिथत वीआईपी घाट कुरुक्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
रक्तदान शिविर में प्रदेश महामंत्री श्री सत्य प्रकाश जरावता पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार श्री सुभाष सुधा जिला उपाध्यक्ष साहिल सुधा भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति जिला प्रभारी श्री दीपक शर्मा भाजपा नेत्री अनु माल्यान जी की गरिमामय उपस्थिति रही इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया
कार्यक्रम की दौरान वक्ताओं ने कहा है कि रक्तदान महादान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद युक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है उन्होंने लोगों से सेवा समर्पण और मानवता की भावना के साथ ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आहान किया और इस मौके पर जिला परिषद वाइस चेयरमेन धर्मपाल चौधरी भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts