करीब 40 खेतों से तार चोरी की वारदात सुलझी

कैथल/हुक्म मैहला/गुरदेव जोसन/दैनिक अमृत धारा/07 अक्टूबर /(स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने खेतों से सबमर्सिबल ट्यूबवैल की केबल तार चोरी करने के मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्योड़क निवासी नकुल की शिकायत अनुसार 28 अगस्त को जब वह अपने खेत में पहुंचा तो देखा कि उसके खेत कोठे का ताला टूटा हुआ था तथा सबमर्सिबल ट्यूबवैल मोटर से लगभग 70 फुट तार चोरी की हुई थी। इसके साथ ही आस-पास के अन्य किसानों जयभगवान, नरेन्द्र व संजय के ट्यूबवैल से भी तार काटकर चोरी कर ली गई थी। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की अगुवाई में एसआई धर्म सिंह की टीम द्वारा आरोपी सुभाष नगर कैथल निवासी विक्रम, पंतनगर कैथल निवासी शोएब खान तथा बंटी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों की गिरफ्तारी से जिला कैथल की करीब 40 खेतों से तार चोरी करने की वारदात सुलझाने मे सफलता हासिल की गई है। आरोपी विक्रम को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि अन्य दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About Author
Keshav@5727
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts