सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को सांसद खेल महोत्सव से जोड़ने के लिए हैं प्रयासरत

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 के लिए युवा करवा रहे हैं पंजीकरण

कैथल 23 सितंबर दैनिक अमृत धारा (सुरेंद्र चौधरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए सांसद खेल महोत्सव अब युवाओं के बीच नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं हरियाणा को देश की मेडल फैक्ट्री के रूप में जाना जाता है कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद नवीन जिन्दल इस महोत्सव को युवाओं तक पहुंचाने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाए हुए हैं

पिछले दिनों कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित नमो: युवा रन के अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सांसद खेल महोत्सव में भाग लें उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवा शक्ति को विकसित भारत अभियान से जोड़ने का प्रयास है आज युवाओं को सही दिशा देना बेहद जरूरी है नशा उनकी ताकत को कमजोर करता है जबकि खेल उन्हें शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं विकसित भारत अभियान को साकार करने के लिए खेलों से जुड़ना आवश्यक है सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंदर धीमान के अनुसार नवीन जिन्दल फाउंडेशन इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट और टीम गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सांसद खेल महोत्सव का प्रचार भी कर रही है हमारी टीम युवाओं को इन खेलों में भाग लेने के लिए जागरूक कर रही है
सांसद खेल महोत्सव के कोऑर्डिनेटर रोहन मेनन ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल महोत्सव में इस बार कुल 15 खेल शामिल किए गए हैं जिनमें क्रिकेट बॉडी बिल्डिंग हॉकी कुश्ती मुक्केबाजी कबड्डीवॉलीबॉल एथलेटिक्स और तीरंदाजी जैसे खेल प्रमुख हैं विशेष आकर्षण के तौर पर पोलो का एक डेमो मैच भी होगा सांसद खेल महोत्सव अभी पंजीकरण प्रक्रिया में है जैसे ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी तो खेलों के आयोजन का समय, स्थान और टीम की जानकारी जारी कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि अब तक 60,000 से अधिक युवा व अन्य लोग पंजीकरण करवा चुके हैं
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि सांसद खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। यह नशामुक्त समाज की दिशा में कदम है और राष्ट्र निर्माण की मजबूत बुनियाद सांसद नवीन जिन्दल का युवाओं के लिए संदेश है कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं बल्कि यह युवा शक्ति से राष्ट्र शक्ति का निर्माण करने का माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts