कुरुक्षेत्र/कैथल दैनिक अमृत धारा23 सितम्बर(सुरेंद्र चौधरी)
सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र और कैथल क्षेत्र की जनता को रेलवे द्वारा उदयपुर सिटी – चंडीगढ़ – उदयपुर सिटी (20989/20990) सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस ट्रेन को सप्ताह में दो बार चलाने की घोषणा की गई है। यह नई रेल सेवा कैथल और कुरुक्षेत्र से होकर गुजरेगी, जिससे हजारों यात्रियों को सीधे जुड़ाव की सुविधा मिलेगी। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए क्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

इस ट्रेन के चलने से धार्मिक और औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी यह ट्रेन सुविधा न केवल यात्रियों का समय बचाएगी बल्कि धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र और औद्योगिक-कृषि क्षेत्र कैथल के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। देश के प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर और चंडीगढ़ सीधे जुड़ जाएंगे जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा साथ ही कैथल और कुरुक्षेत्र जैसे स्टेशन जो शिक्षा और धर्म की दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं, अब देश के बड़े हिस्से से और बेहतर ढंग से जुड़ जाएंगे

सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 20989 (उदयपुर सिटी – चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस)
उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 16:05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 20990 (चंडीगढ़ – उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस)
चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 05:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन यात्रा के दौरान राणाप्रतापनगर मावली कपासन चंदेरिया भीलवाड़ा बिजयनगर अजमेर किशनगढ़ फुलेरा जयपुर गांधीनगर जयपुर दौसा बांदीकुई राजगढ़ अलवर रेवाड़ी झज्जर रोहतक जींद नरवाना कैथल कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी

इन ठहरावों से न केवल राजस्थान बल्कि हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा धार्मिक पर्यटन औद्योगिक केंद्रों और शैक्षणिक शहरों से जुड़े लोग आसानी से उदयपुर और चंडीगढ़ तक पहुंच सकेंगे
उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रेलयात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इस सिलसिले में सांसद नवीन जिन्दल ने केंद्रीय मंत्री से मिल कर यह सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही थी सांसद नवीन जिन्दल कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक रेलवे सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को यह ट्रेन मिलना सांसद नवीन जिन्दल के इन्हीं प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts