26 सितंबर (सूरज जेन/रजनीश) देनिक अमृत धारापंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो मोगा की ओर से 1 अक्टूबर 2025 को आई. टेक. एजुकेशन सेंटर, निहाल सिंह वाला में एक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में डिजीटेक कंपनी मोहाली के लिए पंजाबी बोलने वाले लड़के-लड़कियों की टेली कॉलर के पद हेतु आवश्यकता है। इसके साथ ही चेकमेट सिक्योरिटी, एल.आई.सी, एक्सिस मैक्स लाइफ, बारबेक्यू और हेल्थकेयर से जुड़ी अन्य कंपनियां भी भाग लेंगी। इसका विस्तृत विवरण फेसबुक पेज DBEE मोगा पर उपलब्ध है।जिला रोजगार अधिकारी मोगा, डिंपल थापर ने बताया कि जिन लड़के-लड़कियों की आयु 18 वर्ष से अधिक है और योग्यता 10वीं पास से ऊपर है, वे कैंप में आकर इंटरव्यू दे सकते हैं। इंटरव्यू देने के लिए उम्मीदवारों को अपना रिज़्यूमे, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उम्मीदवार इस दफ्तर की अन्य गतिविधियों को जानने के लिए DBEE मोगा के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज को भी फॉलो कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो, चिनाब-झेलम ब्लॉक, तीसरी मंजिल, डी.सी. कॉम्प्लेक्स, मोगा या कार्यालय की हेल्पलाइन नंबर 62392-66860 पर कार्यदिवसों में संपर्क किया जा सकता है।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
Recent Comments
About Me
Latest Posts
भारत की रक्षा हम सबकी सांझा जिम्मेदारी,
July 6, 2026
Scoprire il mondo dei casinò online: un
July 5, 2026
Večerní procházka lobbym: jak se z obyčejného
July 3, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates

