मोगा, 03 अक्टूबर (सूरज जेन/रजनीश) देनिक अमृत धारा
माननीय डीजीपी पंजाब द्वारा बुरे तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत, श्रीमती नीलांबरी जगदले, विजिलेंस आईपीएस, DIG फरीदकोट रेंज, श्री अजय गांधी IPS/SSP मोगा के निर्देशों के अंतर्गत, श्री बाल कृष्ण सिंगला, PPS/SSP (CIA) मोगा, श्री सुखमिंदर सिंह PPS DSP (D) मोगा और श्री अनवर अली PPS DSP निहाल सिंह वाला की निगरानी में मोगा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब CIA स्टाफ मोगा की पुलिस पार्टी द्वारा दो व्यक्तियों को काबू कर उनसे 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पत्रकारों क जानकारी देते डीएसपी (डी) सुखअमृत सिंह ने बताया कि बीते दिनी ASI अशोक कुमार 615/मोगा अपनी पुलिस पार्टी सहित गश्त के लिए थाना महना व थाना अजीतवाल क्षेत्र में रवाना हुए। जब पुलिस पार्टी गश्त के दौरान अड्डा अजीतवाल मेन हाईवे मोगा-लुधियाना पर मौजूद थी, तभी मुखबिर खास ने हाजिर आकर ASI अशोक कुमार को गुप्त सूचना दी कि सरवन सिंह पुत्र अर्जन सिंह और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा पुत्र प्रगट सिंह, निवासी गांव भाई लडू, जिला तरनतारन, जो हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं, आज मोगा जिले में हेरोइन सप्लाई करने के लिए आए हुए हैं और इस समय बस अड्डा गांव नथुवाला जदीद, मेन हाईवे मोगा-लुधियाना पर बने बस स्टैंड के शेड में बैठे हैं और ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना पक्की और भरोसेमंद होने के कारण ASI अशोक कुमार ने सरवन सिंह और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा के खिलाफ मुकदमा नंबर 110, दिनांक 02.10.2025, NDPS एक्ट की धारा 21/61/85 के तहत थाना अजीतवाल में दर्ज करवाया। मौके पर नियमित ASI सुखविंदर सिंह नंबर 490/मोगा को भेजा गया, जिसने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों सरवन सिंह और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा को काबू कर, श्री अनवर अली PPS DSP निहाल सिंह वाला की उपस्थिति में उनकी कब्जे से काले रंग की किट की तलाशी ली, जिसमें से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों को कानून अनुसार गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 03.10.2025 को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और उनके नेटवर्क/सप्लायर लिंक के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts