रतिया/ नरेन्द्र बंसल
रतिया, शुक्रवार को अनाजमंडी के कच्ची लेबर यूनियन द्वारा मंडी व शैलरों में आने वाली धान की फसल के रेट निर्धारित करने को लेकर मजदूर यूनियन द्वारा हड़ताल कर दी गई थी। इसके पश्चात शुक्रवार देर शाम को कच्ची मजदूर यूनियन व्यापार मंडल
की एक बैठक मार्केट कमेटी कार्यालय में मार्केट कमेटी सचिव राजकुमार की मौजूदगी में संपन हुई । बैठक में शामिल व्यापार मंडल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व मजूदरों में लेबर के रेट को लेकर सम्मति बन गई। जिससे मंडी के काम फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गया। ज्ञात रहे शुक्रवार को अनाजमंडी के मजदूरों द्वारा हड़ताल करते हुए मार्किट कमेटी के बाहर धरना शुरू कर दिया गया था।
कच्ची लेबर यूनियन के प्रधान जिले सिंह व यूनियन के अन्य सदस्यों द्वारा आरोप लगाते हुए कहा था कि धान के सीजन के शुरू होने के बावजूद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा,।जिससे हम मजदूरों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है । इन मजदूरों का कहना था कि जो धान शैलरो या मंडी में उतारी जाती है उनकी मजदूर यूनियन के उसके रेट निर्धारित होने चाहिए।
इन मजदूरों ने कहा था कि अगर शैलरो में धान उतारी जाती है तो उनकी लेबर भी उन्हें मिलनी चाहिए।
मजदूरों द्वारा धरना शुरू करने से मंडी में सभी लेबर वालों ने काम बंद कर दिया था। जिससे मंडी में सीजन के समय काम प्रभावित हो गया था। इसके पश्चात शुक्रवार देर शाम मार्किट कमेटी में व्यापार मंडल एसोसिएशन व लेबर यूनियन के के सदस्यों के बीच बैठक हुई
जिसमें लेबर के रेट को लेकर लिखित समझौता हुआ । व्यापार मंडल के साथ बैठक में शामिल मजदूर जिले सिंह,जस्सा ,मंदीप, जगवीर, संजय, वकील, छिन्दा, हरपाल, सहित अन्य मजदूरों ने कहा कि बैठक में हमारी व्यापारी और मार्किट कमेटी अधिकारियों के साथ सहमति बन गई है।जिसमें लेबर वालों के धान की भराई , तुलाई गाड़ियां खाली करने , लोड करने आदि कार्यों के रेट फिक्स कर लिए गए आपसी सहमति बनने के बाद मजदूरों ने हड़ताल खत्म कर काम शुरू कर दिया।



