दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र s k girdhar
कारोबारी ने क्यों जमा नहीं करवाए 1.17 करोड़ रुपये
हरियाणा परिवहन विभाग के फैंसी नम्बर ऑक्शन पोर्टल पर 1.17 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाई है
अब आगे क्या होगा…?
हरियाणा के हिसार के कारोबारी ने HR88B8888 नंबर के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगाई थी लेकिन अब बोली की रकम सरकार के खजाने में जमा नहीं करवाई है. 1 दिंसबर का वक्त था, जो कि करीब करीब पूरा हो गया है. इस बोली की चर्चा देशभर में हुई थी
हरियाणा में हाल ही में वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन 1 करोड़ 17 लाख रुपये की बोली लगाई गई. इस बोली की चर्चा देशभर में हुई. हालांकि, अब यह डील फेल हो गई है. क्योंकि बोलीदाता ने पैसे जमा नहीं करवाए हैं
जानकारी के अनुसार, चरखी दादरी के बाढ़ड़ा उपमंडल के प्लेट ‘HR88B8888’ नंबर के लिए ऑनलाइन ऑक्शन हुई थी. इस नंबर की नीलामी 1 करोड़ 17 लाख रुपये में तक गई. हिसार के कारोबारी सुधीर ने यह बोली लगाई थी. लेकिन अब आज बोली के पैसे जमा करवाने का आखिरी दिन था और उन्होंने पैसे जम नहीं करवाए हैं. खबर के अनुसार, हिसार के ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार ने ने शनिवार रात दो बार पैसे जमा करने की कोशिश की. हालांकि, पोर्टल में तकनीकी खराबी की वजह से पेमेंट नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि “परिवार के लोग इस इस बोली के खिलाफ थे और इतनी बड़ी रकम खर्च करना सही नहीं है
रोमूलस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुधीर कुमार ने 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी औऱ इसका बेस प्राइस महज 50,000 रुपये था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts