गुहला चीका,दैनिक अमृतधारा (वरुण वधावन)
जिला स्तरीय किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी कॉलेज चीका के ग्राउंड में 7 दिसंबर को करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आयु 8 वर्ष , आयु 10 वर्ष व आयु 12 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। बच्चों को एक अच्छा प्लेटफार्म देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए एथलेटिक्स कोच डॉक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता से बच्चों का हुनर देखा जाएगा की बच्चे कितने होनहार हैं, उनको तराशा जाएगा और आने वाले समय के लिए उन्हें तैयार किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग 8 साल 10 साल व 12 साल रखा गया है। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आने वाली 13/14 तारीख को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता।में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts