दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र s k girdhar। दुनिया के कई देशों के सामने हालिया वर्षों में लैंगिक असमानता चुनौती बनती जा रही है. इस चुनौती का सामना कर रहे देशों में यूरोप का मुल्क लातविया भी शामिल है. इस खूबसूरत देश में पुरुषों की आबादी तेजी से कम हुई है, जिसका असर रोजाना की जिंदगी पर दिख रहा है. यहां तक कि लड़कियां किराए पर पति लेने को मजबूर हो रह हैं. लातविया की खूबसूरत लड़कियां घंटों के हिसाब से किराए पर मर्दों को घर लाकर जरूरी काम करा रही हैं.
द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि लातविया में पुरुषों की भारी कमी के चलते महिलाएं घंटों के लिए पति किराए पर ले रही हैं. यह सेवा खासतौर से घर के छोटे-मोटे कामों में मदद के लिए है. घर के कामों को संभालने के लिए पुरुष साथी मौजूद ना होने से परेशान लातवियाई महिलाएं हैंडमेन (कारीगर) किराए पर लेने वाली सेवाओं का सहारा ले रही हैं.
amritdharanews.com
7015094565



